झोपड़ी में लगी आग से बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका

संभल, 16 जनवरी – उत्तर प्रदेश में सम्भल जिले के गन्नौर तहसील अंतर्गत रजपुरा ब्लॉक के खलीलपुर गांव में एक झोपड़ी में आग लगने से उसमें रह रही बुजुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया, जबकि परिजनों ने इसे साजिश बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

सूत्रों के अनुसार बुजुर्ग महिला रात के समय अपनी झोपड़ी में चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान अचानक झोपड़ी में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि महिला बाहर निकलने का मौका नहीं पा सकी और मौके पर ही उसकी जलकर मौत हो गई।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका के परिजनों ने घटना को हादसा मानने से इनकार करते हुए साजिश की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि महिला की गांव के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश थी, इसी कारण जानबूझकर झोपड़ी में आग लगाई गई हो सकती है।

इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी बहजोई प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस हादसा और साजिश, दोनों ही एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार स्टार लाइव टुडे में आपका स्वागत है ताजा खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें और फेसबुक पर फॉलो करें, खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें- 7985294650