न्यायरथ को जिला जज ने दिखाई हरी झंडी, अंतिम छोर तक पहुंचेगी न्यायिक सेवाएं

संत कबीर नगर, 16 फरवरी ( स्टार लाइव टुडे )। न्याय को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराया गया 12-सीटर ‘फोर्स’ वाहन सोमवार को संत कबीर नगर जनपद को प्राप्त हुआ। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह ने न्यायालय परिसर से ‘न्यायरथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इसके माध्यम से विधिक सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार की अपेक्षा व्यक्त की।

इस अवसर पर जिला जज ने कहा कि “न्याय चला निर्धन से मिलने” की अवधारणा को साकार करने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में ऐसे न्याय रथ भेजे जा रहे हैं, ताकि दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता, परामर्श और जागरूकता कार्यक्रमों का लाभ मिल सके।

जनपद में न्याय रथ के आगमन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित न्यायिक प्रतिष्ठान में उत्साह का माहौल रहा। अधिकारियों के अनुसार यह वाहन गांव-गांव जाकर विधिक जागरूकता शिविरों, लोक अदालतों तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएगा।

कार्यक्रम के दौरान प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय नासिर अहमद, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह, अपर जिला जज गजेंद्र सिंह व कृष्ण कुमार, न्यायिक अधिकारी अशोक कसौधन, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अंजय कुमार श्रीवास्तव, नाजिर बृजेश सिंह तथा प्राधिकरण से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार स्टार लाइव टुडे में आपका स्वागत है ताजा खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें और फेसबुक पर फॉलो करें, खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें- 7985294650