नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 22 फरवरी को ग्राम दशहरा में

संत कबीर नगर, 20 फरवरी। जनपद के ग्राम दशहरा में ए ए पी आई के तत्वावधान में 22 फरवरी को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में क्षेत्र के लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श तथा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

शिविर की जानकारी देते हुए डॉ. आलोक कुमार सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और बीमारियों की समय रहते जांच सुनिश्चित करना है। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श भी दिया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी उपस्थित रहेंगे और शिविर का शुभारंभ करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. अवधेश अग्रवाल ( एमबीबीएस,डीसीपी ) तथा डॉ.प्रवीर के मलिक ( एमडी. यूएसए ) भी उपस्थित रहेंगे।

आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाएं। यह पहल ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। हेल्थ चेकअप का कार्यक्रम प्रातः काल 10 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार स्टार लाइव टुडे में आपका स्वागत है ताजा खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें और फेसबुक पर फॉलो करें, खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें- 7985294650