संत कबीर नगर में चला विशेष एचआईवी जांच अभियान, 36 लोगों की हुई स्क्रीनिंग 

संत कबीर नगर, 11 मई। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में सोमवार को उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के निर्देश पर एचआईवी जागरूकता एवं जांच अभियान के तहत खलीलाबाद स्थित विवेकानंद हॉस्पिटल में विशेष एचआईवी जांच शिविर का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान कुल 36 लोगों की जांच की गई।

जिला चिकित्सालय की आईसीटीसी (इंटीग्रेटेड काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर) टीम द्वारा आयोजित इस शिविर में लोगों को एचआईवी संक्रमण से बचाव, समय पर जांच की आवश्यकता तथा जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जांच कराने वालों में 13 महिलाएं एवं 23 पुरुष शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि जनपद के कुल 15 अस्पतालों को इस विशेष अभियान के लिए चिन्हित किया गया है, जहां चरणबद्ध तरीके से एचआईवी जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि एचआईवी संक्रमण की रोकथाम के लिए समय पर जांच और जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से यह विशेष अभियान 28 मई तक लगातार संचालित किया जाएगा।

जांच टीम में आईसीटीसी विभाग के डॉ. अजीत नाथ तिवारी (काउंसलर), कमरे आलम खान (एलटी), स्कंद कुमार (ओआरडब्ल्यू) सहित डॉ. आलोक कुमार सिन्हा शामिल रहे। टीम ने अस्पताल पहुंचे लोगों को सुरक्षित स्वास्थ्य व्यवहार अपनाने तथा बिना किसी संकोच के नियमित जांच कराने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार स्टार लाइव टुडे में आपका स्वागत है ताजा खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें और फेसबुक पर फॉलो करें, खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें- 7985294650