नाबालिग को बहला फुसला के भगा ले जाने व दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर,  01 अप्रैल ( स्टार लाइव टुडे ) उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में थाना धनघटा पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में एक अभियुक्त को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।
                पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु गठित टीम ने अभियुक्त शिवांश तिवारी को उमरिया चौराहा से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त ग्राम परसहर पश्चिमी थाना धनघटा जनपद संत कबीर नगर का निवासी है।
इस संदर्भ में पीड़िता के परिजन ने थाना धनघटा पर अपनी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया। जिसके तहत   मुकदमा अपराध संख्या धारा 137(2),87, 64(1) बी0एन0एस0 व 5L/6 पाक्सो एक्ट में दर्ज कर अभियुक्त को 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार स्टार लाइव टुडे में आपका स्वागत है ताजा खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें और फेसबुक पर फॉलो करें, खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें- 7985294650