Star Live Today

संत कबीर नगर में चला विशेष एचआईवी जांच अभियान, 36 लोगों की हुई स्क्रीनिंग
संत कबीर नगर, 11 मई। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में सोमवार को उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के निर्देश पर एचआईवी जागरूकता एवं जांच अभियान के तहत खलीलाबाद स्थित विवेकानंद हॉस्पिटल में विशेष एचआईवी जांच शिविर का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान कुल 36 लोगों की जांच की गई।

जिला चिकित्सालय की आईसीटीसी (इंटीग्रेटेड काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर) टीम द्वारा आयोजित इस शिविर में लोगों को एचआईवी संक्रमण से बचाव, समय पर जांच की आवश्यकता तथा जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जांच कराने वालों में 13 महिलाएं एवं 23 पुरुष शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि जनपद के कुल 15 अस्पतालों को इस विशेष अभियान के लिए चिन्हित किया गया है, जहां चरणबद्ध तरीके से एचआईवी जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि एचआईवी संक्रमण की रोकथाम के लिए समय पर जांच और जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से यह विशेष अभियान 28 मई तक लगातार संचालित किया जाएगा।

जांच टीम में आईसीटीसी विभाग के डॉ. अजीत नाथ तिवारी (काउंसलर), कमरे आलम खान (एलटी), स्कंद कुमार (ओआरडब्ल्यू) सहित डॉ. आलोक कुमार सिन्हा शामिल रहे। टीम ने अस्पताल पहुंचे लोगों को सुरक्षित स्वास्थ्य व्यवहार अपनाने तथा बिना किसी संकोच के नियमित जांच कराने के लिए प्रेरित किया।

The post संत कबीर नगर में चला विशेष एचआईवी जांच अभियान, 36 लोगों की हुई स्क्रीनिंग  appeared first on Star Live Today.

महाराणा प्रताप का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और त्याग की अमर गाथा — डॉ. अख़लाक़ अहमद
संत कबीर नगर। भारत भूमि वीरों, महापुरुषों और त्याग की अनगिनत कहानियों से भरी हुई है। इन्हीं महान विभूतियों में एक नाम ऐसा है, जो सदियों बाद भी साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की मिसाल बनकर हर भारतीय के दिल में जीवित है — वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप। उनका जीवन केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और स्वतंत्रता की ऐसी प्रेरणा है, जो हर पीढ़ी को संघर्ष करना सिखाती है।

महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर सहारा चेरी टेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं हर दिल अजीज समाजसेवी डॉ. अख़लाक़ अहमद ने कहा कि महाराणा प्रताप भारत की उस गौरवशाली परंपरा के प्रतीक हैं, जिन्होंने अपने स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए हर कठिनाई को स्वीकार किया, लेकिन कभी भी पराधीनता को स्वीकार नहीं किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

डॉ. अख़लाक़ अहमद ने कहा कि महाराणा प्रताप का संघर्ष केवल मेवाड़ की रक्षा के लिए नहीं था, बल्कि वह भारत की संस्कृति, सम्मान और स्वतंत्रता की रक्षा का संघर्ष था। उन्होंने जंगलों में रहकर कठिन जीवन बिताया, परिवार के साथ अभावों का सामना किया, लेकिन अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। यही कारण है कि आज भी उनका नाम सम्मान और गर्व के साथ लिया जाता है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब समाज कई प्रकार की चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब युवाओं को महाराणा प्रताप के जीवन से सीख लेने की आवश्यकता है। उनका जीवन हमें यह संदेश देता है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, यदि मन में दृढ़ संकल्प और राष्ट्रप्रेम हो तो कोई भी शक्ति हमें झुका नहीं सकती।

डॉ. अख़लाक़ अहमद ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपने इतिहास और महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ना बहुत जरूरी है। आधुनिकता के इस दौर में यदि युवा अपनी संस्कृति और विरासत को भूल जाएंगे तो समाज अपनी मूल पहचान खो देगा। महाराणा प्रताप का जीवन हमें आत्मसम्मान, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाता है।

उन्होंने कहा कि हल्दीघाटी का युद्ध केवल तलवारों की लड़ाई नहीं थी, बल्कि वह स्वतंत्रता और सम्मान की रक्षा का प्रतीक था। महाराणा प्रताप ने यह सिद्ध कर दिया कि सच्चा योद्धा वही होता है जो अपने लोगों और अपने राष्ट्र के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करे। उनका प्रिय घोड़ा चेतक भी आज वफादारी और साहस की मिसाल माना जाता है।

समाजसेवी डॉ. अख़लाक़ अहमद ने कहा कि समाज में एकता, भाईचारा और मानवता की भावना को मजबूत करना ही महाराणा प्रताप को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने हमेशा जनता के सम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता दी। आज हमें भी समाज में गरीबों, जरूरतमंदों और कमजोर लोगों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की मजबूती उसकी युवा शक्ति और महिलाओं की भागीदारी से तय होती है। महाराणा प्रताप के जीवन में उनकी माता के संस्कारों का महत्वपूर्ण योगदान था। इसलिए महिलाओं का सम्मान और उन्हें शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता के अवसर देना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

डॉ. अख़लाक़ अहमद ने कहा कि आज सोशल मीडिया और भौतिकवाद के दौर में युवाओं का ध्यान अपने लक्ष्य और मूल्यों से भटक रहा है। ऐसे समय में जरूरत है कि हम उन्हें राष्ट्रभक्ति, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करें। यदि युवा सही दिशा में आगे बढ़ें तो देश का भविष्य और अधिक मजबूत हो सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालयों और महाविद्यालयों में महापुरुषों की जयंती केवल औपचारिक कार्यक्रम बनकर नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को विद्यार्थियों तक पहुंचाने का वास्तविक प्रयास होना चाहिए। बच्चों को बचपन से ही अपने इतिहास और वीर सपूतों के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए, ताकि उनमें देशप्रेम और आत्मसम्मान की भावना विकसित हो सके।

डॉ. अख़लाक़ अहमद ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हमें सिखाता है कि सच्ची सफलता वही है जिसमें राष्ट्र और समाज का हित जुड़ा हो। व्यक्ति को अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज और देश के लिए कार्य करना चाहिए। यही भावना भारत को विश्व में एक मजबूत और महान राष्ट्र बनाती है।

अंत में उन्होंने देशवासियों को महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आइए हम सभी इस अवसर पर यह संकल्प लें कि अपने महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में अपनाएंगे, समाज में प्रेम और भाईचारे को बढ़ाएंगे तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखेंगे।

उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप केवल इतिहास के पन्नों में सीमित नाम नहीं हैं, बल्कि वे भारत की आन, बान और शान के प्रतीक हैं। उनका त्याग, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।

The post महाराणा प्रताप का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और त्याग की अमर गाथा — डॉ. अख़लाक़ अहमद appeared first on Star Live Today.

संत कबीर नगर में पत्नी की हत्या व बेटे पर जानलेवा हमले में पति को उम्रकैद, 2.5 साल में आया फैसला
संत कबीर नगर, 16 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में पत्नी की निर्मम हत्या और बेटे पर जानलेवा हमला करने के मामले में अदालत ने आरोपी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) विशाल श्रीवास्तव के अनुसार, थाना धर्मसिंहवा क्षेत्र के ग्राम बढ़या निवासी इश्तियाक अहमद की तहरीर पर दर्ज मामले में यह फैसला सुनाया गया। घटना 6 जुलाई 2023 की रात की है, जब पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी सई मोहम्मद ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और फावड़े से अपनी पत्नी महीरा खातून तथा बेटे इसरार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल महीरा खातून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल इसरार को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया था।

घटना की चश्मदीद गवाह बेटी सालेहा सहित अन्य परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना पूरी की। अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में कुल 13 गवाह पेश किए गए, जिनके बयानों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ आरोप सिद्ध पाए गए।

सत्र न्यायाधीश रणधीर सिंह ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपी सई मोहम्मद को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में अतिरिक्त छह माह का कारावास भुगतने का आदेश भी दिया गया।

इस मामले में घटना के करीब ढाई वर्ष बाद अदालत का फैसला आया है।

The post संत कबीर नगर में पत्नी की हत्या व बेटे पर जानलेवा हमले में पति को उम्रकैद, 2.5 साल में आया फैसला appeared first on Star Live Today.

“सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट” द्वारा नवसदस्यों का भव्य सम्मान समारोह
संत कबीर नगर, 5 अप्रैल ( स्टार लाइव टुडे ) उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जनपद में मानव सेवा, सामाजिक समर्पण और जनकल्याण की भावना को सशक्त बनाने की दिशा में कार्यरत “सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट — बेसहारों का सहारा” द्वारा एक भव्य एवं गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खलीलाबाद में एक स्थानीय होटल में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा नवसदस्यों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली।

कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल संस्था से जुड़े नए सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान करना था, बल्कि समाज सेवा के प्रति उनके संकल्प को और अधिक सुदृढ़ बनाना भी था। समारोह के दौरान नवसदस्यों को उपहार एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों के चेहरों पर उत्साह, गर्व और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से झलक रही थी।

समारोह की अध्यक्षता ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अखलाक अहमद के कुशल मार्गदर्शन में की गई। उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में संस्था के उद्देश्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तव ने अत्यंत प्रभावशाली और व्यवस्थित ढंग से किया, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई।

इस अवसर पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित यादव, मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र दूबे, अनूप राय, भजुराम गुप्ता सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने नवसदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें समाज सेवा के इस पवित्र कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में माया गौड़, संध्या श्रीवास्तव, लक्ष्मी यादव, रूपल विश्वकर्मा, ताबूसन अफजल, सुनबूल खातून, मीरा गौड़, सुनैना, ज्ञानमती दूबे, शांति देवी विश्वकर्मा, जयंती देवी, चांदमती देवी, संगीता देवी, मंजू देवी, हरिश्चंद्र, आशुतोष दूबे, प्रकाश सहित अनेक लोगों ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी नवसदस्यों ने समाज के कमजोर, जरूरतमंद और वंचित वर्ग की सेवा करने का संकल्प लिया।

अपने संबोधन में डॉ. अखलाक अहमद ने कहा कि “सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट” का मुख्य उद्देश्य उन लोगों तक सहायता पहुंचाना है, जो किसी कारणवश समाज की मुख्यधारा से पीछे छूट गए हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में सामाजिक असमानता को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है और यह संस्था उसी दिशा में एक सशक्त पहल कर रही है। उन्होंने नवसदस्यों से अपील की कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ इस मिशन को आगे बढ़ाएं।

मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र दूबे ने संस्था की स्थापना और अब तक की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ट्रस्ट का पंजीकरण 16 जुलाई 2020 को हुआ था। तब से लेकर आज तक संस्था लगातार विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा राहत, गरीबों की सहायता, महिलाओं के सशक्तिकरण और युवाओं को रोजगार से जोड़ने जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय कुमार सैनी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना ही नहीं, बल्कि समाज में आत्मनिर्भरता और जागरूकता को भी बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट आने वाले समय में ग्रामीण विकास, शिक्षा के प्रसार, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और रोजगार सृजन जैसे क्षेत्रों में और व्यापक स्तर पर कार्य करेगा। उन्होंने नवसदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में समाज सेवा के इस अभियान को मजबूती प्रदान करें।

कार्यक्रम के दौरान कई वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए और संस्था के कार्यों की सराहना की। सभी ने एक स्वर में कहा कि “सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट” समाज के लिए एक आशा की किरण बनकर उभरा है, जो जरूरतमंदों को न केवल सहायता प्रदान करता है, बल्कि उन्हें सम्मान और आत्मविश्वास भी देता है।

समारोह के अंत में प्रदेश अध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और नवसदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह संस्था केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है, जहां हर सदस्य समाज सेवा के उद्देश्य से जुड़ा हुआ है। उन्होंने सभी नवसदस्यों से अपेक्षा जताई कि वे इस परिवार का हिस्सा बनकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अपना योगदान देंगे।

यह आयोजन न केवल नवसदस्यों के स्वागत का मंच बना, बल्कि समाज सेवा के प्रति समर्पण, एकजुटता और सहयोग की भावना का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत कर गया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि यदि समाज के लोग मिलकर कार्य करें, तो किसी भी प्रकार की सामाजिक समस्या का समाधान संभव है।

समग्र रूप से यह समारोह एक सफल और यादगार आयोजन रहा, जिसने न केवल नवसदस्यों को प्रोत्साहित किया, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवता के मूल्यों को भी सुदृढ़ करने का कार्य किया। “सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट” की यह पहल निश्चित रूप से आने वाले समय में और अधिक लोगों को समाज सेवा के लिए प्रेरित करेगी।

The post “सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट” द्वारा नवसदस्यों का भव्य सम्मान समारोह appeared first on Star Live Today.

नाबालिग को बहला फुसला के भगा ले जाने व दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
संत कबीर नगर,  01 अप्रैल ( स्टार लाइव टुडे ) उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में थाना धनघटा पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में एक अभियुक्त को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु गठित टीम ने अभियुक्त शिवांश तिवारी को उमरिया चौराहा से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त ग्राम परसहर पश्चिमी थाना धनघटा जनपद संत कबीर नगर का निवासी है।

इस संदर्भ में पीड़िता के परिजन ने थाना धनघटा पर अपनी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया। जिसके तहत   मुकदमा अपराध संख्या धारा 137(2),87, 64(1) बी0एन0एस0 व 5L/6 पाक्सो एक्ट में दर्ज कर अभियुक्त को 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया है ।

The post नाबालिग को बहला फुसला के भगा ले जाने व दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार appeared first on Star Live Today.

संत कबीर नगर : मेहदावल तहसील को मिली 27.38 करोड़ की बड़ी सौगात
संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में स्थित मेहदावल विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27.38 करोड़ की मंजूरी दी।

मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत बी.एम.सी.टी. डिगेश्वर नाथ होते हुए भगौसा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए ₹27,38,13,000 (लगभग 27.38 करोड़ रुपये) की धनराशि स्वीकृत हुई है। यह सड़क लगभग 11.400 किलोमीटर लंबी है। इसकी स्वीकृति से क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण से हजारों नागरिकों का आवागमन सुगम होगा और स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। प्रदेश सरकार के नेतृत्व में आधारभूत संरचना के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के प्रयास निरंतर जारी हैं, जिससे उत्तर प्रदेश विकास के नए मानक स्थापित कर रहा है।

The post संत कबीर नगर : मेहदावल तहसील को मिली 27.38 करोड़ की बड़ी सौगात appeared first on Star Live Today.

माउंट वैली एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, मेधावी छात्रों को साइकिल सहित मिले सैकड़ों उपहार
संत कबीर नगर,। जनपद संत कबीर नगर के मगहर क्षेत्र में गोरखपुर हाईवे पर स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान *माउंट वैली एकेडमी* में रविवार को वार्षिक रिजल्ट उत्सव एवं पुरस्कार वितरण बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट और आकर्षक मंच से सुसज्जित रहा, जहां विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिनेश बहादुर श्रीवास्तव (अध्यक्ष, गौरव विद्यालय मंदिर, मुंडेरवा, बस्ती) द्वारा अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी अतिथियों और विद्यालय परिवार ने मां सरस्वती का वंदन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि अनुशासन, निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।

विशिष्ट अतिथि के रूप में आशा श्रीवास्तव (संरक्षक, माउंट वैली एकेडमी) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने भी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा देने का माध्यम नहीं होता, बल्कि यह बच्चों के सर्वांगीण विकास का केंद्र होता है। यहां बच्चों में नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी और आत्मविश्वास का विकास होता है, जो उनके भविष्य को उज्जवल बनाता है।

वार्षिक उत्सव के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। छोटे-छोटे बच्चों ने नृत्य, गीत, नाटक और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। देशभक्ति गीतों, लोक नृत्य और आधुनिक प्रस्तुतियों का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अभिभावकों ने भी बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय द्वारा मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस वर्ष प्री-प्राइमरी वर्ग से रुद्रांश श्रीवास्तव, प्राइमरी वर्ग से जिकरा नूर तथा अपर प्राइमरी वर्ग से अंसा अफाक ने स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। विद्यालय परिवार द्वारा इन तीनों मेधावी छात्रों को विशेष रूप से साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

विद्यालय प्रशासन ने पुरस्कार वितरण की प्रक्रिया को अत्यंत पारदर्शी और समग्र बनाया। केवल शैक्षणिक प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, सुंदर हस्तलेखन, याद रखने की क्षमता, स्वच्छ वेशभूषा और अनुशासन को भी मूल्यांकन का आधार बनाया गया। प्रत्येक कक्षा से पांच छात्रों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया गया, जिससे सभी बच्चों में प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ सकारात्मक प्रेरणा का संचार हुआ।

इसी प्रकार अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों को भी उनकी उपलब्धियों के आधार पर सम्मानित किया गया। विद्यालय द्वारा सैकड़ों उपहार वितरित किए गए, जिनमें शैक्षणिक सामग्री, ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और अन्य उपयोगी वस्तुएं शामिल थीं।

नर्सरी वर्ग से रुद्रांश श्रीवास्तव, अबन अली, अनबिया अंसारी, आरुषि निषाद और अनैया फातमा को क्रमशः प्रथम से पांचवें स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। एलकेजी वर्ग से मोहम्मद ताबीश अंसारी, आराध्या निषाद, मोहम्मद हमद , वेदांशी विश्वकर्मा और आदर्श का ओम श्री को क्रमशः प्रथम से पांचवें स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। युकेजी से आयरा फातिमा, दिव्यांश श्रीवास्तव, सिद्धि, अलीना और युवंश गुप्ता को क्रमशः प्रथम से पांचवें स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।

क्लास प्रथम से कृष्णा श्रीवास्तव, मोहम्मद अयान , प्रखर चौधरी, शिवम और श्याम फिरदौस को क्रमशः प्रथम से पांचवें स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।

क्लास द्वितीय से जिकरा नूर , इशिता , आकृति सिंह , अंकित और आदर्श यादव को क्रमशः प्रथम से पांचवें स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।क्लास तृतीय से मोहम्मद अल्तमस , समृद्धि , अर्सलन खान , जिकरा खातून और सार्थक श्रीवास्तव को क्रमशः प्रथम से पांचवें स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।क्लास चार से निधि , खान रियान आलम , मानस पांडे , सार्थक उपाध्याय और आतिक अहमद को क्रमशः प्रथम से पांचवें स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।क्लास पांच से मोहम्मद अहमद, आरया यादव , अमीना खातून, दीपांकर मौर्य और आदित्य राज को क्रमशः प्रथम से पांचवें स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।क्लास छः अंशिका कुमारी , कुमारी मानसी, सोनाक्षी पांडे, आदर्श कुमार और सत्यम त्रिपाठी को क्रमशः प्रथम से पांचवें स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।क्लास सात से सिद्धि , अंकित यादव , कृष्णा गुप्ता , बसिरा बद्र और श्रेया को क्रमशः प्रथम से पांचवें स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।क्लास आठ से अंशा अफ़ाक़ , अमन यादव , नंदिनी , आकृति मौर्य और श्रेया मौर्य को क्रमशः प्रथम से पांचवें स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि बच्चों को एक जिम्मेदार नागरिक बनाना है। उन्होंने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपने बच्चों को विद्यालय के कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रबंधक अत्रेश कुमार श्रीवास्तव एवं उपप्रबंधक नितेश श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था हमेशा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है। उन्होंने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण के कारण ही इस प्रकार के सफल आयोजन संभव हो पाते हैं।

कार्यक्रम का संचालन अंजली विश्वकर्मा एवं बेनजीर बद्र ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया। उनके कुशल संचालन ने पूरे कार्यक्रम को एक सूत्र में बांधे रखा और दर्शकों की रुचि को बनाए रखा। वहीं समन्वयक आनंद कुमार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण—बाबुल्लाह, रजनीश मिश्रा, जनार्दन सिंह, किरन श्रीवास्तव, शिवम् मिश्रा, कंचन श्रीवास्तव, लक्ष्मी, श्वेता शुक्ला, श्यामलता त्रिपाठी, अंजली, सकीना, उजमा, निशा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक सफल एवं यादगार बना दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने इस भव्य आयोजन की सराहना की और विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस वार्षिक उत्सव ने न केवल बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए नई प्रेरणा भी दी।

The post माउंट वैली एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, मेधावी छात्रों को साइकिल सहित मिले सैकड़ों उपहार appeared first on Star Live Today.

डॉ.सोनी सिंह, संस्कार भारती की जिलाध्यक्ष
संत कबीर नगर ( स्टार लाइव टुडे ) उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में रविवार को संस्कार भारती की जनपद इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमे जिले की नई इकाई का गठन करते हुए  डॉ सोनी सिंह को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।

यह बैठक संस्कार भारती गोरक्ष प्रांत पदाधिकारियों के निर्देशानुसार की गयी। बैठक में गीता सिंह एवं गोरखनाथ मिश्रा  को उपाध्यक्ष तथा अमीता सिंह को मंत्री पद के लिए मनोनीत किया गया

नये पद की जिम्मेदारी के साथ डॉक्टर सोनी सिंह ने कहा कि “मैं संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए मुझे जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा। यह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लेती हूँ। आप सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से हम निश्चित रूप से नए आयाम स्थापित करेंगे।

बैठक में प्रांतीय प्रतिनिधि एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष/पर्यवेक्षक डॉ. कैप्टन पुष्पलता मिश्रा, प्रांतीय मंत्री एवं सह-पर्यवेक्षक राहुल श्रीवास्तव तथा बस्ती की जिला उपाध्यक्ष  सत्त्या मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर वरिष्ठजन अखिलेन्द्र सिंह एवं भारतीय किसान यूनियन के उपाध्यक्ष राजन सिंह की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। बैठक में सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दी गईं तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

The post डॉ.सोनी सिंह, संस्कार भारती की जिलाध्यक्ष appeared first on Star Live Today.

सेलिब्रिटी अवॉर्ड शो में स्पेशल गेस्ट बने डॉ. अख़लाक़ अहमद, अभिनेत्री चाहत पाण्डेय रहीं चीफ गेस्ट
संत कबीर नगर, 15 मार्च। गोरखपुर के एक स्थानीय होटल में सांस्कृतिक और मनोरंजन जगत से जुड़े एक भव्य सेलिब्रिटी अवॉर्ड शो में संतकबीरनगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी डॉ. अख़लाक़ अहमद ने स्पेशल गेस्ट के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में फिल्म और टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्री चाहत पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं, जिनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई।

इस भव्य आयोजन का संचालन और आयोजन ‘मलिका-ए-अवध’ की  मशहूर संस्थापक स्वेता तिवारी

द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फैशन, कला, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई नामचीन लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर डॉ. अख़लाक़ अहमद ने कहा कि ऐसे आयोजन नई प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं।

इस मौके पर मौजूद कलाकारों और अतिथियों ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाला महत्वपूर्ण मंच बताया। रंगारंग प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के साथ यह आयोजन देर रात तक आकर्षण का केंद्र बना रहा।

The post सेलिब्रिटी अवॉर्ड शो में स्पेशल गेस्ट बने डॉ. अख़लाक़ अहमद, अभिनेत्री चाहत पाण्डेय रहीं चीफ गेस्ट appeared first on Star Live Today.

जनता का भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताकत : अंकुर राज तिवारी
उत्तर प्रदेश में जनपद संत कबीर नगर के खलीलाबाद सदर विधायक

अंकुर राज तिवारी ने अपने विधायक पद के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, मतदाताओं, वरिष्ठजनों तथा युवाओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के सहयोग, विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें जनसेवा करने का अवसर मिला। उन्होंने क्षेत्रवासियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि जनहित और क्षेत्र के विकास के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

विधायक ने विशेष रूप से युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं के सहयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और जनसेवा के कार्यों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

The post जनता का भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताकत : अंकुर राज तिवारी appeared first on Star Live Today.