प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने बच्चों को दिखाई शिक्षा से तरक्की की राह

एशिया पब्लिक स्कूल मदीना चौक सरवट में बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी एवं संस्था के महासचिव फैजुर रहमान द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनीष चौधरी ने बच्चों को शिक्षा के प्रति निष्ठावान होने की सीख देते हुए कहा कि शिक्षा ही तरक्की के सभी दरवाजे खोलती है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी एशिया पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम के तहत शिक्षा के लिए प्रेरित करने का काम किया गया है। बाल जीवन एक प्रकार से कच्ची मिट्टी की तरह होता है। बच्चों को हमने यही बताया कि शिक्षा के सहारे ही परिवार, समाज और देश को उन्नति और उत्थान की ओर ले जाया जा सकता है। उन्होंने बच्चों से मोबाइल और इंटरनेट का प्रयोग केवल सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ करना चाहिए। मोबाइल के दुरूपयोग के प्रति सचेत भी किया। उन्होंने सभी से एक दूसरे की धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं का सम्मान करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। धार्मिक आधार पर बच्चों में भेदभाव न हो और न ही डर का माहौल बनाया जाना चाहिए। उन्होंने बच्चों से इस तरह के मामलों में ध्यान नहीं देकर केवल अपनी शिक्षा पर ही फोकस करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा के सहारे ही हम तरक्की कर सकते हैं। उन्होंने कार्यक्रम आयोजन के लिए विद्यालय परिवार की भी प्रशंसा की।
प्रधानाचार्य नईम अहमद ने कहा कि आज बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अतिथियों ने बच्चों को प्रेरणादायक सीख देने का काम किया। इस कार्यक्रम का आयोजन करने का उद्देश्य यही रहा कि बच्चों में मंचीय प्रस्तुति के प्रति बनी झिझक को दूर किया जा सके। उन्होंने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में बच्चों ने हदीस और आयतों को सुनाकर अन्य कार्यक्रम में मंचीय प्रस्तुति देकर प्रशंसा बटोरी, प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्याथियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से सभासद आदिल मलिक, विद्यालय के प्रबंधक गय्यूर जब्बार, प्रधानाचार्य नईम अहमद, उप प्रधानाचार्य सदफ नाज, अफ्शा अमजद, जुबैर, समरीन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नेहा नाज द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार स्टार लाइव टुडे में आपका स्वागत है ताजा खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें और फेसबुक पर फॉलो करें, खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें- 7985294650