संत कबीर नगर के अमित यादव बने सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष

संत कबीर नगर। सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट ने संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से संत कबीर नगर निवासी अमित यादव को ट्रस्ट का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति ट्रस्ट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सर्वसम्मत सहमति से की गई।

नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करता रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अपने नए दायित्व के तहत वे संगठन को देशभर में विस्तार देने, युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने और पारदर्शी कार्यप्रणाली को और सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

अमित यादव ने ट्रस्ट के संस्थापक अख़लाक़ अहमद एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी चुनौती भी है, जिसे वे टीमवर्क और जनसहयोग से पूरा करने का प्रयास करेंगे।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि अमित यादव के नेतृत्व में शहर चैरिटेबल ट्रस्ट सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा और जनकल्याण के कार्यों को और गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार स्टार लाइव टुडे में आपका स्वागत है ताजा खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें और फेसबुक पर फॉलो करें, खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें- 7985294650