संत कबीर नगर, 9 फरवरी ( स्टार लाइव टुडे )
उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में पुलिस ने सोमवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि
जनपद में अपराध व अपराधियों के रोकथाम हेतु गठित पुलिस टीम ने थाना कोतवाली खलीलाबाद में पंजीकृत मुकदमा संख्या 1010/2026, धारा 2(बी)(1), 2(बी)(6), 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत वांछित अभियुक्त दयानन्द शर्मा, निवासी गड़सरपार, थाना कोतवाली खलीलाबाद को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली खलीलाबाद में पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अभियुक्त को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।
