डॉ. अख़लाक अहमद : सेवा और समर्पण की मिसाल

संत कबीर नगर,14 फरवरी- इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अख़लाक अहमद समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। वे सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष हैं, जिसकी स्थापना उन्होंने कोरोना काल से पूर्व समाज व राष्ट्रहित में कार्य करने के उद्देश्य से की थी।

कोरोना महामारी के दौरान डॉ. अख़लाक अहमद ने अपनी जान की परवाह किए बिना जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री पहुंचाई, सार्वजनिक स्थलों पर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था कराई तथा मास्क और ग्लव्स के प्रति लोगों को जागरूक किया। सर्दी में वृद्धाश्रम और सार्वजनिक स्थानों पर नि:शुल्क अलाव तथा गर्मी में शीतल जल की व्यवस्था भी कराई। समय-समय पर जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करते रहे हैं।

उनके सामाजिक योगदान के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित हस्तियों द्वारा सम्मानित किया गया है, जिनमें बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और तुषार कपूर सहित अनेक कलाकार शामिल हैं।

डॉ. अख़लाक अहमद का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना है, और वे भविष्य मेंभी इसी समर्पण के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार स्टार लाइव टुडे में आपका स्वागत है ताजा खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें और फेसबुक पर फॉलो करें, खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें- 7985294650