संत कबीर नगर 15 फरवरी सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. अखलाक अहमद ने भगवान शिव के महापर्व महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देश, प्रदेश एवं जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व आस्था, श्रद्धा, तप और आत्मशुद्धि का प्रतीक है, जो समाज को सत्य, संयम और सद्भाव की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।
डॉ. अखलाक अहमद ने कहा कि भगवान शिव का जीवन त्याग, करुणा और लोककल्याण का संदेश देता है। शिव का स्वरूप हमें सिखाता है कि विषम परिस्थितियों में भी धैर्य, शांति और सकारात्मक सोच बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पर्व सामाजिक एकता और भाईचारे को सुदृढ़ करने का भी अवसर है, जब सभी वर्ग और समुदाय मिलकर श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना करते हैं।
उन्होंने अपने संदेश में जनपदवासियों से अपील की कि महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धा के साथ-साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा का भी संकल्प लें। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति तभी संभव है जब हम आपसी प्रेम, सहयोग और समर्पण की भावना को अपनाएं।
डॉ. अखलाक अहमद ने अंत में कामना की कि भगवान शिव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो तथा देश और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।
