संत कबीर नगर 3 मार्च ( स्टार लाइव टुडे )सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं अल शिफा नेचर वेदा क्लिनिक के संचालक डॉ. अखलाक ने देशवासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का पवित्र त्योहार है। यह पर्व हमें एक-दूसरे के गिले-शिकवे भुलाकर मिलजुल कर खुशियां मनाने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि रंगों के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है, क्योंकि रंग केवल चेहरे पर नहीं, बल्कि हमारे विचारों, भावनाओं और रिश्तों में भी बसते हैं। जरूरत है कि हम इन रंगों को महसूस करें और अपने जीवन को सकारात्मक ऊर्जा से भरें।
डॉ. अखलाक ने लोगों से अपील की कि होली को शांति, सद्भाव और पारंपरिक मर्यादाओं के साथ मनाएं। किसी भी तरह की अफवाहों से बचें और समाज में सौहार्द का वातावरण बनाए रखें। उन्होंने कहा कि होली खेलते समय विशेष सावधानी बरतें, प्राकृतिक और सुरक्षित रंगों का प्रयोग करें तथा किसी भी गैर-परंपरागत या अनुचित गतिविधि से दूर रहें।
उन्होंने आगे कहा कि त्योहारों का असली उद्देश्य समाज में प्रेम और एकता को मजबूत करना है। हम सभी को चाहिए कि अपने हित-मित्रों, दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर इस पर्व को उल्लासपूर्वक मनाएं और जरूरतमंदों की मदद कर सच्चे अर्थों में त्योहार की खुशी साझा करें।
अंत में उन्होंने सभी देशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई आशा, उमंग और खुशहाली लेकर आए।
