जनता का भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताकत : अंकुर राज तिवारी

  1. उत्तर प्रदेश में जनपद संत कबीर नगर के खलीलाबाद सदर विधायक
    अंकुर राज तिवारी ने अपने विधायक पद के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, मतदाताओं, वरिष्ठजनों तथा युवाओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के सहयोग, विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें जनसेवा करने का अवसर मिला। उन्होंने क्षेत्रवासियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि जनहित और क्षेत्र के विकास के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

विधायक ने विशेष रूप से युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं के सहयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और जनसेवा के कार्यों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार स्टार लाइव टुडे में आपका स्वागत है ताजा खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें और फेसबुक पर फॉलो करें, खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें- 7985294650