संत कबीर नगर, 15 मार्च। गोरखपुर के एक स्थानीय होटल में सांस्कृतिक और मनोरंजन जगत से जुड़े एक भव्य सेलिब्रिटी अवॉर्ड शो में संतकबीरनगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी डॉ. अख़लाक़ अहमद ने स्पेशल गेस्ट के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में फिल्म और टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्री चाहत पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं, जिनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई।
इस भव्य आयोजन का संचालन और आयोजन ‘मलिका-ए-अवध’ की मशहूर संस्थापक स्वेता तिवारी
द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फैशन, कला, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई नामचीन लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर डॉ. अख़लाक़ अहमद ने कहा कि ऐसे आयोजन नई प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं।
इस मौके पर मौजूद कलाकारों और अतिथियों ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाला महत्वपूर्ण मंच बताया। रंगारंग प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के साथ यह आयोजन देर रात तक आकर्षण का केंद्र बना रहा।
