संत कबीर नगर 18 जनवरी ( स्टार लाइव टुडे ) उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में थाना महुली अंतर्गत रविवार को नाबालिक को बहला फुसलाकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले का वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि
नाबालिक को बहला फुसलाकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त सोनु उर्फ अजय कुमार को आज महुली पुलिस ने भगता मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त भिटकिनी थाना महुली जनपद संत कबीर नगर का निवासी है। इस संदर्भ में वादिनी द्वारा पहले ही थाना महुली पर वादिनी के नाबालिक पुत्र को उपरोक्त अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया जा चुका है।
