दिल्ली में डॉ. अखलाक अहमद को हेल्थ केयर क्षेत्र में एलिट अवार्ड 2026 से सम्मान

संत कबीर नगर 19 जनवरी ( स्टार लाइव न्यूज़) दिल्ली स्थित हॉलिस्टिक हीलिंग ऑर्गेनाइजेशन द्वारा अल शिफा नेचर वेदा क्लिनिक के डॉक्टर अखलाक अहमद को हेल्थ केयर के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए *एलिट अवार्ड 2026* से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में हॉलिस्टिक हीलिंग ऑर्गेनाइजेशन की डायरेक्टर *डॉ. शाइस्ता खान* की गरिमामयी उपस्थिति रही। डॉ. अखलाक अहमद ने यह सम्मान मिलने पर संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अवार्ड उन्हें समाज सेवा और समग्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।

उन्होंने विशेष रूप से डॉ. शाइस्ता खान का धन्यवाद करते हुए कहा कि हॉलिस्टिक हीलिंग ऑर्गेनाइजेशन द्वारा किए जा रहे प्रयास स्वास्थ्य जागरूकता और प्राकृतिक चिकित्सा को नई दिशा दे रहे हैं।

यह सम्मान अल शिफा नेचर वेदा क्लिनिक की सेवाओं और हॉलिस्टिक हीलिंग के प्रति जनविश्वास को और मजबूत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार स्टार लाइव टुडे में आपका स्वागत है ताजा खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें और फेसबुक पर फॉलो करें, खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें- 7985294650