डॉ.सोनी सिंह, संस्कार भारती की जिलाध्यक्ष

संत कबीर नगर ( स्टार लाइव टुडे ) उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में रविवार को संस्कार भारती की जनपद इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमे जिले की नई इकाई का गठन करते हुए  डॉ सोनी सिंह को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
यह बैठक संस्कार भारती गोरक्ष प्रांत पदाधिकारियों के निर्देशानुसार की गयी। बैठक में गीता सिंह एवं गोरखनाथ मिश्रा  को उपाध्यक्ष तथा अमीता सिंह को मंत्री पद के लिए मनोनीत किया गया
नये पद की जिम्मेदारी के साथ डॉक्टर सोनी सिंह ने कहा कि “मैं संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए मुझे जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा। यह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लेती हूँ। आप सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से हम निश्चित रूप से नए आयाम स्थापित करेंगे।
बैठक में प्रांतीय प्रतिनिधि एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष/पर्यवेक्षक डॉ. कैप्टन पुष्पलता मिश्रा, प्रांतीय मंत्री एवं सह-पर्यवेक्षक राहुल श्रीवास्तव तथा बस्ती की जिला उपाध्यक्ष  सत्त्या मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर वरिष्ठजन अखिलेन्द्र सिंह एवं भारतीय किसान यूनियन के उपाध्यक्ष राजन सिंह की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। बैठक में सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दी गईं तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार स्टार लाइव टुडे में आपका स्वागत है ताजा खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें और फेसबुक पर फॉलो करें, खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें- 7985294650